Sikkim में भारी बारिश-बाढ़ के कारण लैंडस्लाइड, 2,000 से अधिक पर्यटक फंसे, रेस्क्यू जारी

Sikkim Landslides: सिक्किम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। बाढ़ के कारण चुंगथांग के पास की सड़क बह गई है। इससे उत्तरी सिक्किम में 2000 से अधिक पर्यटक फंसे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।;

Update: 2023-06-17 08:43 GMT

Sikkim Landslides: सिक्किम (Sikkim) में भारी बारिश और बाढ़ का सिलसिला जारी है। इससे भूस्खलन की स्थिति बन गई है। भारी बारिश (Heavy Rain) और खराब मौसम के कारण चुंगथांग (Chungthang) के पास की सड़क बह गई है। सड़क के बहने से उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में 2000 से अधिक पर्यटक (Tourist) फंसे हैं। फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया जा रहा है। बीआरओ प्रोजेक्ट स्वास्तिक (BRO Project Swastik) ने प्रभावित क्षेत्र पर एक अस्थायी क्रॉसिंग बनाने के लिए रात भर काम किया। फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा  है। अब तक 300 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है।

शनिवार दोपहर 12 बजे तक 300 पर्यटकों को निकाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीआरओ महेंद्र रावत (PRO Mahendra Rawat) ने कहा कि आज यानी शनिवार दोपहर 12 बजे तक 300 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। सड़क संपर्क बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सिक्किम पुलिस ने बताया कि एक बस गंगटोक (Gangtok) के लिए मंगन जिले के पेगोंग में भूस्खलन से प्रभावित हो गई थी। इस बस में 19 पुरुष, 15 महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे।

ये भी पढ़ें...Himachal Pradesh के चंबा में एक बार फिर भूस्खलन, पानी की पाइपलाइन टूटी, दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी

Tags:    

Similar News