Heeraben Modi Photos: पीएम मोदी की मां हीराबेन के साथ कुछ यादगार तस्वीरें, ऐसा रहा अंतिम समय तक जीवन का संघर्ष

मां हीराबेन के निधन की खबर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी। हीराबेन मोदी का जन्म 1922 में गुजरात के मेहसाणा जिले में हुआ था।;

Update: 2022-12-30 03:09 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में भर्ती किया गया था। मां की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही पीएम मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे। अब निधन की खबर सुनते ही फिर से अहमदाबाद पहुंच गए। उनके निधन से एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही हीराबेन और नरेंद्र मोदी यानी मां-बेटे का प्यार अविस्मरणीय है। यहां हम आपको दोनों की कुछ यादगार तस्वीरें दिखा रहे हैं...



मां हीराबेन के निधन की खबर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी। हीराबेन मोदी का जन्म 1922 में गुजरात के मेहसाणा जिले में हुआ था। उनकी शादी पीएम मोदी के पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी से हुई थी। दामोदरदास मोदी चाय बेचा करते थे। शादी के बाद हीराबेन मोदी गुजरात के वडनगर चली गईं। जहां उनके बेटे नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ। पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी मां की उम्र महज 15-16 साल थी। जब उनकी शादी हुई थी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक कारणों से उन्हें कभी पढ़ने का मौका नहीं मिला।


उन्होंने बताया था कि वह चाहती थीं कि उनके सभी बच्चे पढ़ें। घर के हालात ऐसे नहीं थे कि हम फीस दे सकें। लेकिन मां ने कभी पैसे उधार नहीं लिए। उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि कुछ काम करने के बाद ही फीस दी जाए। 



पीएम मोदी ने वडनगर से सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि हफ्ते में पांच दिन ही बाजरे की रोटी और कढ़ी बनती थी। सब्जी खरीदने के पैसे नहीं थे। छाछ तब मुफ्त में मिलती थी। 



मां के बारे में प्रह्लाद मोदी ने बताया था कि मां बहुत धार्मिक हैं। वह हमेशा कहती हैं कि उनका जीवन देश की सेवा में लगाना चाहिए। वह पढ़ी-लिखी नहीं थीं। वह दिन भर काम करती थी। आज पीएम मोदी 18 घंटे काम करते हैं। इसलिए उन्हें इसकी प्रेरणा अपनी मां से मिली। 


पीएम मोदी अपनी मां को बहुत मानते थे। वह हमेशा जन्मदिन हो या फिर कोई मौका जब भी गुजरात का दौरा करते थे, तो मां से मिलने पहुंच जाया करते थे। मां हीराबेन पीएम आवास पर भी बेटे के साथ रही थीं। 

Tags:    

Similar News