Sonia Gandhi Birthday: 74 वर्ष की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया विश

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74वां जन्मदिन हैं। लेकिन सोनिया गांधी ने इस साल भी अपना जन्मदिन नहीं मानने का फैसला किया है।;

Update: 2020-12-09 06:00 GMT

Sonia Gandhi Birthday (सोनिया गांधी जन्मदिन): कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74वां जन्मदिन हैं। लेकिन सोनिया गांधी ने इस साल भी अपना जन्मदिन नहीं मानने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सोनिया गांधी पहले ही दे चुकी हैं। वर्तमान समय में वे दिल्ली से बाहर हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी उम्री और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

वहीं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आप इस लड़ाई में हमारे लिए प्रेरणा हैं। 

8 दिसंबर को सोनिया गांधी ने किया ऐलान

कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने आठ दिसंबर को अपने जन्‍मदिन को नहीं मनाने का ऐलान किया था। सोनिया गांधी ने कहा था कि वे कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन और कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को देखते हुए 9 दिसंबर को अपना जन्‍मदिन नहीं मनाएंगी। बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन है।  

बीते साल भी नहीं मनाया था जन्मदिन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते वर्ष भी सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था। 

Tags:    

Similar News