Sonia Gandhi: सोनिया गांधी एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह
Sonia Gandhi: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी को एक फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
Sonia Gandhi: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी को एक फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी रूटीन जांच के लिए अस्पताल में गई हैं।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुरुवार को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें रखा गया है।
वहीं, उनकी हेल्थ को लेकर सर गंगाराम अस्पताल की ओर से अपडेट भी जारी की गई थी। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर डॉ. अरूप बासु की निगरानी में चल रहा है। सोनिया गांधी को गुरुवार यानी दो मार्च को बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
बता दें कि सोनिया गांधी को इससे पहले जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो गई थीं। उस दौरान उन्हें करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता था। सभी टेस्ट और स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के 24 से 26 फरवरी के बीच 85 वें महाधिवेशन में शामिल हुई थीं। कांग्रेस का ये महाधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ था। इस दौरान सोनिया गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। बता दें कि सोनिया गांधी पिछले साल अक्टूबर तक अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल रही थीं।