संसद के मानसून सत्र में राहुल और सोनिया गांधी नहीं होंगे शामिल, सामने आया ये कारण
संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी और सोनिया गांधी शामिल नहीं होंगे। जानकारी मिल रही है कि दो सप्ताह के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों इस सेशन में शामिल हो सकते हैं।;
संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी और सोनिया गांधी शामिल नहीं होंगे। जानकारी मिल रही है कि दो सप्ताह के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों इस सेशन में शामिल हो सकते हैं।
ये है कारण
जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दो सप्ताह के लिए विदेश गए हैं। राहुल गांधी भी सोनिया गांधी के साथ ही विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के रूटीन चेक के लिए दोनों को विदेश के लिए रवाना होना पड़ा। हालांकि वो दोनों वापस आने के बाद संसद की कार्रवाही में सम्मिलित होंगे। लेकिन संसद की कार्रवाही के पहले चरण में शामिल होना उनके लिए मुमकिन नहीं हो पाएगा।
Congress interim president Sonia Gandhi has gone abroad for two weeks for a routine check-up, Rahul Gandhi has accompanied her. They will attend the Parliament session after returning: Congress Sources (file pic) pic.twitter.com/f3sazkXvIm
— ANI (@ANI) September 12, 2020
सोमवार से शुरू होगा मानसून सत्र
बता दें कि सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जानकारी मिल रही है कि इस सत्र के दौरान 23 नए विधेयक संसद में पेश किए जाएंगे। ये कार्रवाही 18 दिनों तक चलेगी और इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए भी एक अध्यादेश पारित करने की योजना बनाई गई है। बता दें कि जिन 23 विधेयकों को संसद की कार्रवाही के दौरान पेश करने की योजना है, वो पहले से पारित 11 अध्यादेशों की जगह लेंगे।