चंद्रयान-2: तमिलनाडु के मंदिर में विक्रम लैंडर की सलामती को लेकर चंद्रमा की हुई विशेष पूजा

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के चंद्रनार मंदिर में चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सलामती को लेकर पूजा की गई। चांद के देवता चंद्रन का विशेष अभिषेकम कर इसरो से संर्पक स्थापित कराने का आशीर्वाद मांगा।;

Update: 2019-09-09 10:17 GMT

चंद्रयान 2 की सफलता को लेकर पूरा देश अपने-अपने अंदाज में दुआएं मांग रहा है। ताकि इसरो विक्रम लैंडर से संपर्क कर चंद्रमा पर जीवन की नई खोज कर सके। चंद्रयान दो की सफलता को लेकर अब तमिलनाडू के मंदिर में चंद्रमा के देवता चंद्रन की विशेष पूजा की गई। देवता चंद्रन से चंद्रयान दो की सफलता को लेकर आशीर्वाद मांगा है। 

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के चंद्रनार मंदिर में चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर विशेष पूजा अर्चना हुई। इसरो से संपर्क स्थापित करने के लिए चांद के देवता चंद्रन का आशीष ग्रहण करने के लिए विशेष 'अभिषेकम' का आयोजन किया गया है। इस संबंध में चंद्रनार मंदिर के प्रबंधक वी कंनन ने कहा कि सुबह चंद्रन के आशीष के लिए विशेष अभिषेकम का आयोजन किया गया है। जिससे कि विक्रम के साथ संपर्क स्थापित किया जा सके।

चंद्रन देवता का दिन सोमवार

तमिल में चंद्रन को 'थिंगल' नाम से जाना जाता है। तमिल में सोमवार भी 'थिंगल' होता है। कंनन ने कहा कि 22 जुलाई को चंद्रयान-1 के रॉकेट लॉच के पहले भी उसकी सफलता के लिए पूजा आयोजित की गई थी। कंनन ने कहा कि विशेष प्रर्थना भारतीय वैज्ञानिक योजना के आगे बढ़ने के लिए उनका योगदान है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि विक्रम को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार सोमवार चंद्रन देवता के लिए एक खास दिन है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News