स्मृति ईरानी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। अज्ञात लोगों ने सुरेंद्र सिंह पर फायरिंग की है।;

Update: 2019-05-26 04:31 GMT

लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। अज्ञात लोगों ने सुरेंद्र सिंह पर फायरिंग की है।

एएनआई के मुताबिक, अमेठी के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और स्मृति इरानी के सबसे करीबियों में से एक सुरेन्द्र सिंह की अज्ञात बदमाशों उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। 

सुरेंद्र सिंह की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, देर रात घर के बाहर सोते समय बदमाशों ने हमला कर दिया।

यह मामला जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव का मामला है। अमेठी के एसपी ने कहा कि उन्हें लगभग सुबह 3 बजे गोली मार दी गई। हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है। यह किसी पुराने विवाद या राजनीतिक विवाद के कारण हो सकता है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News