Sushma Swaraj Rare Photos : भारत की 'सुपरमॉम' सुषमा स्वराज की दुर्लभ तस्वीरें
भारत की 'सुपरमॉम' कहलाए जानें वाली सुषमा स्वराज के निधन (Sushma Swaraj Death) से पूरे देश में शोक की लहर है, हम आपको भारत की 'सुपरमॉम' (Supermom) की कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।;
Sushma Swaraj Death (सुषमा स्वराज का निधन) भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की उम्र में 6 अगस्त यानी मंगलवार को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। भारत की 'सुपरमॉम' कहलाए जानें वाली सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हम आपको भारत की 'सुपरमॉम' (Supermom) की कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो अपने दौर की सोशल मीडिया पर मौजूदगी, मदद के लिए उत्सुकता और सोशल मीडिया पर हाज़िरजवाबी के लिए जानी जाती थीं।
भारत की 'सुपरमॉम' सुषमा स्वराज की दुर्लभ तस्वीरें
1- ये सुषमा स्वारज की तस्वीर 8 मई 1998 को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक समारोह में ली गई थी। उस समय वे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री थी।
2- अपने भाई गुलशन शर्मा के साथ सुषमा स्वराज की एक दुर्लभ बचपन की तस्वीर।
3- NCC के दौरान ली गई सुषमा स्वराज की दुर्लभ तस्वीर।
4- सुषमा स्वराज ये तस्वीर 1975 में शादी के दौरान की है। इस तस्वीर में सुषमा स्वराज अपने पति स्वराज कौशल के साथ हैं। अभी कुछ समय पहले दोनों ने अपनी शादी की 44वीं सालगिरह का जश्न मनाया था।
5- 1977 में हरियाणा के राज्यपाल जयसुख लाल हाथी ने सुषमा स्वराज को उनके शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बधाई दी। वह 25 साल की उम्र में देश की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं थी।
6- ये तस्वीर 1977 की है। हरियाणा के राज्यपाल जयसुख लाल हाथी के साथ नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज।
7- भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने 12 अक्टूबर को नई दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शपथ ली। ये तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की है।
8- 1998 में दिल्ली के उपराज्यपाल विजय कपूर ने सुषमा स्वराज को दिल्ली राज्य सरकार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बधाई दी।
9- सुषमा स्वराज दिग्गज नेता जयप्रकाश नारायण के साथ उनके पटना स्थित आवास पर।
10- 1998 में सुषमा स्वराज ने ढाका में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सूचना मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के समाप्त होने के बाद धन्यवाद ज्ञापन दिया।
11- सुषमा स्वाराज की ये तस्वीर 1998 की है। जब कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चुनाव जीतने के बाद सुषमा स्वराज का स्वागत किया जा रहा था।
12- इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेता बेनजीर भुट्टो के साथ सुषमा स्वराज। ये तस्वीर 1999 की है।
13- सुषमा स्वराज ने उमा भारती को गर्मजोशी के साथ गले लगाया। यह तस्वीर 2000 की है।
14- 2010 में लालकृष्ण आडवाणी के साथ सुषमा स्वराज।
15- सुषमा स्वराज के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी कुर्सी खींचते हुए। यह तस्वीर 31 जुलाई 2014 में हुई संयुक्त समाचार सम्मेलन की है।
16- अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, प्रमोद महाजन, सुषमा स्वराज, जसवंत सिंह और अन्य को शपथ दिलाने के बाद शंकर दयाल शर्मा।
17- साल 2005 में सुषमा स्वराज ने तीज समारोह के दौरान एक झूला झूलकर आनंद लिया।
18- सुषमा स्वराज जसवंत सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य के साथ के दृश्य। ये तस्वीर 10 अप्रेल की है।
19- वेटिकन के पोप के साथ सुषमा स्वराज। यह तस्वीर साल 2016 की है।
20- एम वेंकैया नायडू को राखी बांधते हुए सुषमा स्वराज की एक दुर्लभ तस्वीर। यह तस्वीर साल 2018 की है।
21- सुषमा स्वराज अपने पति स्वराज कौशल के साथ। ये तस्वीर 2018 की है।
RIP Sushma Swaraj
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App