महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी से की ये मांग, भूख हड़ताल पर बैंठीं

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठ गई हैं। 6 महीने के अंदर छोटे बच्चों से रेप करने वाले आरोपियों को सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मेरी पीएम से डिमांड है कि पूरे देश में पुलिस संसाधन बढ़ाइए, उनकी जवाबदेही तय कीजिए। निर्भया फंड खर्च करवाइए।;

Update: 2019-12-03 05:52 GMT

महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी मांग पूरी होने तक जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ हो गई। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठ गई हैं। 6 महीने के अंदर छोटे बच्चों से रेप करने वाले आरोपियों को सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि मेरी पीएम से डिमांड है कि पूरे देश में पुलिस संसाधन बढ़ाइए, उनकी जवाबदेही तय कीजिए। निर्भया फंड खर्च करवाइए। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक खत भी लिखा है। जंतर-मंतर पर आमरण अनशन के लिए जाने से पहले डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष राजघाट पहुंचीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि बलात्कारियों को उनकी सजा के 6 महीने के भीतर फांसी दी जाए। 

उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि अगर कोई भी अपराध करता है तो 6 महीने के अंदर उसे सजा मिलनी चाहिए। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए।

आगे कहा कि इस कानूनों को लागू किया जाना चाहिए और उन्होंने मांग की कि पुलिस संसाधनों को बढ़ाया जाए और उनकी जवाबदेही तय की जाए। वहीं वो पिछले कुछ दिनों में बलात्कार की घटनाओं के विरोध में मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News