Tamil Nadu Assembly election 2021: डीएमके और कांग्रेस में बनी सहमति, 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Tamil Nadu Assembly election 2021: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस नेता (Congress Leader) सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक करने के लिए डीएमके (DMK) के हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच का गतिरोध अब दूर हो गया है।;

Update: 2021-03-07 05:44 GMT

Tamil Nadu Assembly election 2021: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस नेता (Congress Leader) सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक करने के लिए डीएमके (DMK) के हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच का गतिरोध अब दूर हो गया है। आने वाले तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों (Tamil Nadu Assembly Election) में अब कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस ने 30 सीटों की मांग की थी, लेकिन DMK सिर्फ 18 सीटें देने पर ही राजी थी। इसके बाद गठबंधन में गंभीर दरार पड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तो पार्टी को अकेले ही चुनाव लड़ने का सुझाव तक दे दिया था। MDMK के साथ DMK ने शनिवार को ही सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति जता दी थी। वायको के नेतृत्व वाली MDMK, CPM (कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) और VCK 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

DMK ने इंडियन मुस्लिम लीग (IUML) और मनिथानेया मक्कल काची (MMK) के साथ भी सीट शेयरिंग पर रजामंदी बना ली है। इस बीच कुछ विशेष सीटों पर प्रभाव रखने वाली छोटी पार्टियां भी DMK के नेता एम के स्टालिन के साथ बातचीत कर रही हैं। 234 सीटों वाली विधानसभा की सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव होंगे। इनके नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News