Tarun Gogoi Death: तरुण गोगोई के निधन पर पीएम से लेकर राहुल गांधी तक ने किया शोक व्यक्त, नरेंद्र मोदी ने शेयर की ये तस्वीर
रुण गोगोई के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया।;
Tarun Gogoi Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का आज 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद राष्ट्रपति, पीएम और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में उनका इलाज चल रहा था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके निधन की जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तरुण गोगोई के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया उन्होंने कहा कि असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के निधन से बेहद दुखी हूं। उनके निधन से एक युग के अंत में हुआ है।
राहुल गांधी ने गोगोई को बताया सच्चा कांग्रेसी बताया। उन्होंने लिखा कि वो बहुत याद आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के निधन पर दुख व्यक्त किया। इस बीच मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गोगोई के परिवार के साथ होने वाले अपने आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।
उनके निधन पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा मेरे लिए एक पिता की तरह रहे हैं। सोनोवाल ने ट्वीट किया कि मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना में लाखों लोगों के साथ शामिल हो गया। जीएमएमसीएच के बाहर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर अंतिम सांस ली। लोगों को अंतिम दर्शन पाने के लिए मंगलवार को गुवाहाटी की एक सांस्कृतिक संस्था श्रीमंत शंकरदेवा कलाक्षेत्र में रखा जाएगा।