भारत के दस अमीर राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर, अन्य राज्यों का नाम जानकर रह जाओगे हैरान
देश के तीसरे अमीर राज्य उत्तर प्रदेश हैं। उत्तर प्रदेश की जीडीपी 17.05 लाख करोड़ रुपये हैं। इस रिपोर्ट से जानिये देश के टॉप दस अमीर राज्य और किस राज्य की कितनी जीडीपी?;
भारत (India) को अपने विभिन्न राज्यों और अलग-अलग संस्कृतियों की वजह से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) तो ऐसा राज्य है, जहां से केंद्र की राजनीति का रास्ता भी यही से होकर गुजरता है। यूपी जीडीपी (GDP) के हिसाब से देश में तीसरे स्थान पर है। देश में कुल 28 राज्य हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अलग-अलग संस्कृतियां समेटने वाले राज्य आखिर देश के विकास में कितना योगदान देता है? यह जानने से पहले बता दें कि अमीर राज्यों की सूची उसकी अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति की इनकम, बिजनेस, प्रॉपर्टी को शामिल किया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 2022 के सबसे अमीर राज्यों की सूची में महाराष्ट्र पहले स्थान पर आता है। महाराष्ट्र की कुल जीडीपी 32.24 लाख करोड़ रुपये हैं। महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति कुल आय 1,660 डॉलर है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यहां पर फिल्म इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों के भी बड़े उद्योग हैं।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु 19.43 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के बाद दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। भारत के आईटी सेक्टर में चेन्नई का बड़ा योगदान है। चेन्नई शहर की ऑटोमोबाइल भी तमिलनाडु का अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देती है। तमिलनाडु द्रविड़ शैली के हिन्दू मंदिरों के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर है। तमिलनाडु की 50% आबादी शहरों में निवास करती है।
देश के तीसरे अमीर राज्य उत्तर प्रदेश हैं। उत्तर प्रदेश की जीडीपी 17.05 लाख करोड़ रुपये हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भी अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। भारत के अनाज के उत्पादन के लिए करीब 18.9% योगदान उत्तर प्रदेश देता है।
कर्नाटक राज्य देश का चौथा अमीर राज्य है। यह भी बड़ा आईटी हब है। कर्नाटक को सिलिकॉन उत्पादन के लिए पहचाना जाता है। कर्नाटक की जीडीपी 16.65 लाख करोड़ रुपए है। इस राज्य की अलग संस्कृति और वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है।
देश का पांचवां अमीर राज्य गुजरात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के ही रहने वाले हैं। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। इस राज्य को पूरी दुनिया में हीरे और रत्न के व्यापार के लिए जाना जाता है। इस समय गुजरात की कुल जीडीपी 16.49 लाख करोड़ रुपए है। गुजरात के विकास का प्रमुख स्रोत उद्योग और कृषि है।
पश्चिम बंगाल 15.11 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ छठे, तेलंगाना 9.78 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ सातवें स्थान पर है। आंध्र प्रदेश 9.71 लाख करोड़ रुपये, राजस्थान 9.58 लाख करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश 9.17 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ क्रमश आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।