TMC महिला सांसदों ने ली शपथ, नई-नवेली दुल्हन की तरह संसद पहुंची नुसरत जहां, मिमी ने छुए पैर

संसद का बजट सत्र चल रहा है। जिन नए सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है वो लोकसभा सांसद के पद की शपथ ले रहे हैं। इस कड़ी में तृणमुल कांग्रेस की दो नई महिला सांसदों ने भी शपथ ली।;

Update: 2019-06-25 07:08 GMT

संसद का बजट सत्र चल रहा है। जिन नए सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है वो लोकसभा सांसद के पद की शपथ ले रहे हैं। इस कड़ी में तृणमुल कांग्रेस की दो नई महिला सांसदों ने भी शपथ ली। 

बंगाल के जादवपुर से टीएमसी सांसद मिमि चक्रवर्ती और बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां को प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार द्वारा शपथ दिलवाई गई। अभी बीते दिनों नुसरत जहां ने शादी की थी। वो नई नवेली दुल्हन की तरह संसद पहुंची। 

उन्होंने सफेद रंग की बंगाली तांत वाली साड़ी पहने हुई थीं। उन्होंने बंगाली भाषा में शपथ ली और उसके बाद सभी सांसदों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 


वहीं दूसरी तरफ सांसद मिमि चक्रवर्ती ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। उन्होंने भी बंगाल भाषा में लोकसभा पद की शपथ ली और फिर अंत में वंदे मातरम का नारा दिया। 



उसके बाद उन्होंने सभी सांसदों का अभिवादन किया और फिर स्पीकर ओम बिरला के पैर छु कर आशीर्वाद लिया। ये दोनों सांसद बंगला फिल्मों की सबसे फेमस अभिनेत्री हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News