पश्चिम बंगाल: 24 परगना में भाजपा नेता के घर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के घर पर हमला कर दिया है।;

Update: 2019-11-28 10:47 GMT

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा के घर पर हमला बोल दिया। घर पर तोड़फोड़ की साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की है।

एएनआई के मुताबिक, उत्तरी 24 परगना में भाजपा जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा के घर कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने घर और कारों में तोड़फोड़ की। 

वहीं उसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घर बैरकपुर कांस्टीट्यूएंसी नैहाटी में है। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी सामने आ चुकी है। यहां मारपीट और तो़ड़फोड़ की घटनाएं होती रहती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News