हरिभूमि समाचार : 28 अप्रैल 2019 की 10 बड़ी खबरें

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में देश की कृषि विकास दर 4.2 प्रतिशत से गिरकर 2.5 प्रतिशत हो गई।;

Update: 2019-04-28 13:31 GMT

28 अप्रैल यानी रविवार का दिन खबरों के मामले में बेहद खास रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि सर्जिकल स्ट्राईक के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजद के कार्यालय में मातम पसरा हुआ था। आइए जानते हैं क्या रहा खास....

केरल एनआईए छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को आईएसआईएस कासरगोड मॉड्यूल मामले की जांच के तहत केरल में तीन स्थानों पर छापे मारे।

अर्धसैनिक बलों के 2.7 लाख से अधिक जवान तैनात किए गए

लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए देश में 20 लाख से अधिक राज्य पुलिसकर्मी और होमगार्ड के साथ ही अर्धसैनिक बलों के 2.7 लाख से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

समस्याओं को सुलझाना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि उनकी नजर में जनता की आवाज को सुनकर, उसकी समस्याओं को सुलझाना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद है।

चिदंबरम साक्षात्कार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को चुनाव आयोग पर भाजपा की 'ज्यादतियों' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर 'मूक दर्शक' बने रहने का आरोप लगाया और कहा कि आयोग देश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरा।

बिहार तेजस्वी पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को अति पिछड़ा बताए जाने के एक दिन बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि वे (मोदी) जन्मजात अगड़े और कागजी पिछड़े हैं।

बिहार चुनाव अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि सर्जिकल स्ट्राईक के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजद के कार्यालय में मातम पसरा हुआ था।

कांग्रेस कृषि एनडीए

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में देश की कृषि विकास दर 4.2 प्रतिशत से गिरकर 2.5 प्रतिशत हो गई।

राहुल गांधी आवास

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुंबई में झुग्गी वालों और किराये पर रहने वाले लोगों को अपना घर मिलेगा।

यूएई भारत दंपति

संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने प्रवासियों के लिए शादी के नियमों से इतर भारत के एक हिन्दू व्यक्ति और मुस्लिम महिला की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दे दिया।

श्रीलंका आतंकवादी आईएसआईएस

इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जिन्होंने खुद को उड़ा लिया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News