Today Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। कहीं सुबह के समय लोगों को सर्द हवाएं सता रही है, तो कहीं धूप के कारण सुहावना मौसम बना हुआ है। जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम...;

Update: 2023-02-08 03:00 GMT

देशभर में मौसम (Weather) का मिजाज कुछ बदला-बदला लगने लगा है, कहीं सुबह ठंड लोगों को सताने लगी है, तो दोपहर में लोगों को धूप भी देखने को मिल रही है। दिल्ली (Delhi) का मौसम भी करवट बदल रहा है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में मगंलवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली में 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ-साथ दिल्ली में 15 फरवरी तक मौसम सुहावना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

जानें बाकी राज्यों का हाल

यूपी के मौसम में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसी के साथ-साथ कहीं सुबह हल्की ठंड तो कहीं दिन के समय तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से निजात मिलेगी।

पंजाब-हरियाणा (Punjab and Haryana) में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मगंलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात के कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इसके अलावा असम और सिक्किम में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं आईएमडी ने बताया कि उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी होने की आशंका है। 

Tags:    

Similar News