Tokyo Olympics 2020: भारतीय एथलीटों से बात कर जोश बढ़ाएंगे PM नरेंद्र मोदी, शाम 5 बजे करेंगे संबोधित
Pm Modi शाम 5 बजे टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को करें संबोधित।;
टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी तारीख जैसे जैसे पास आ रही है। वैसे वैसे ही लोगों का रोमांच बढ़ रहा है। एथलीट भी इसकी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। साथ ही इस बार कई सारे (Tokyo Olympic Athletes) एथलीटों से ओलिंपिक पदकों की उम्मीद की जा रही है। इसी को देखते हुए (PM Modi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे टोक्यो ओलिंपिक में शिरकत करने वाले एथलीटों को संबोधित करेंगे। वह उनकी हौसलाआफजाई कर जोश बढ़ाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खुद ट्वीट कर यह घोषणा की है। पीएम के ट्वीटर अकाउंट से किये गये ट्वीट के अनुसार, टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिथित्व करने वाले सभी एथलीटों से पीएम शाम 5 बजे बात करेंगे। उनका उत्साह वर्धन करेंगे। पीएम के एथलीटों के इस संबोधन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये टेलीकास्ट भी किया जाएगा। वहीं बता दें कि पीएम मोदी ने टोक्यो ओलिंपिक में जाने की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों की सुविधाओं और उनके जाने वाली सभी तैयारियों का जायजा भी लिया था। उन्होंने मन की बात में भी एथलीटों को संबोधन किया था।
वहीं टोक्यो ओलिंपिक में देश के 126 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। वह 18 खेलों में अपना योग्यता दिखायेंगे। टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या अब तक ओलिंपिक की सबसे ज्यादा संख्या है।