Tripura Exit Poll: त्रिपुरा में फिर BJP की सरकार! जानें TMC और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन का हाल

Tripura Election Exit Poll: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को चुनाव हुआ था। त्रिपुरा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में लगभग 88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।;

Update: 2023-02-27 15:07 GMT

Tripura Election Exit Poll: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को चुनाव हुआ था। त्रिपुरा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में लगभग 88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। त्रिपुरा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। इससे पहले ही एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है।

त्रिपुरा में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर से भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को 36 से 45 सीटें मिल रही हैं। जबकि टीएमसी को 9-16 सीटें और लेफ्ट+ को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही यहां अन्य के खाते में कोई भी सीट नहीं जा रही है।

किसको मिल रहा कितना वोट

त्रिपुरा में एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 45 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं और लेफ्ट+कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही टिपरा को 20 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। जबकि अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पिछले चुनाव में भाजपा ने बनाई थी सरकार

त्रिपुरा में 2018 विधानसभा चुनाव में एक बड़ा बदलाव देखा गया था। भारतीय जनता पार्टी को उस समय यहां 44 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में पहली बार लेफ्ट और कांग्रेस भी एक साथ मैदान में है।

जातियों के हिसाब से वोट प्रतिशत

एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार के चुनाव में भी भाजपा को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। पार्टी को एसटी का 30, एससी का 57, ओबीसी का 60 और सामान्य का 61 प्रतिशत वोट मिल रहा है।

Tags:    

Similar News