J&K : शोपियां में आतंकियों ने पंजाब के दो सेब व्यापारियों को मारी गोली, एक की मौत

जम्मू कश्मीर के शोपियां (Shopian) के ट्रेन्ज (Trenz) में पंजाब के दो सेब व्यापारियों (Apple Traders) चरणजीत सिंह और संजीव को आतंकियों ने गोली मारी। इसमें चरणजीत ने दम तोड़ दिया है जबकि संजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है।;

Update: 2019-10-16 15:26 GMT

जम्मू कश्मीर के शोपियां के ट्रेन्ज में पंजाब के दो सेब व्यापारियों चरणजीत सिंह और संजीव को आतंकियों ने गोली मारी। इसमें चरणजीत ने दम तोड़ दिया है जबकि संजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।


बता दें कि इससे पहले बुधवार को पुलवामा के काकपोरा इलाके में आतंकियों ने एक नागरिक हत्या कर दी। कश्मीर जोन पुलिस ने इस बात की पुष्टि की। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सेठी कुमार सागर के रूप में हुई जो नेहामा में एक ईंट के भट्टे में काम कर रहा था। इससे एक दिन पहले (14 अक्टूबर) शोपियां में आतंकियों द्वारा राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News