मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, 13 मजदूर घायल
डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि इस हादसे में 13 मजदूर घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
मुंबई में आज सुबह तड़के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह 4:30 बजे की है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि इस हादसे में 13 मजदूर घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई लापता है।
Maharashtra: A portion of an under-construction flyover collapses in Mumbai's Bandra Kurla Complex, injuring some labourers; police & fire brigade are at the spot. Details awaited. pic.twitter.com/2GxqLKo5Bb
— ANI (@ANI) September 17, 2021
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी बीच आज सुबह तड़के मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक स्क्रैपयार्ड में भी आग लग गई और छह दमकल गाड़ियों मौके पर हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।