मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, PM मोदी ने की थी नकवी की जमकर तारीफ

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने बुधवार को मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) से इस्तीफा दे दिया है। वह अल्पसंख्यक मामलों (Minority Affairs) का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।;

Update: 2022-07-06 11:49 GMT

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने बुधवार को मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) से इस्तीफा दे दिया है। वह अल्पसंख्यक मामलों (Minority Affairs) का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था। बीजेपी ने इस बार नकवी को राज्यसभा (Rajya Sabha) नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई थी जब बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नकवी की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि मुख्तार अब्बास नकवी ने देश के विकास में विशेष योगदान दिया है। वही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें पार्टी में बड़ा पद दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही नकवी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है।

कौन है मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी ने 1998 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता और उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री पद के लिए चुने गए थे। उसके बाद वह 26 मई 2014 को वह मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद, उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया था।

Tags:    

Similar News