संसद सत्र से पहले UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी आगामी संसद सत्र से पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।;

Update: 2019-06-07 07:36 GMT

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी आगामी संसद सत्र से पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। बता दें कि 17 जून से संसद सत्र शुरू होने जा रहा है। 

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगामी संसद सत्र से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इससे पहले सरकार ने विपक्षी दल कांग्रेस से सहयोग मांगा। संसदीय कार्यमंत्री जोशी ने अपने गृहमंत्रालय के दो राज्य मंत्रियों अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन के साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के साथ भी उनके आवास पर मुलाकात की। 

बता दें कि सत्रहवीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 19 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा।

पहले दो दिन लोकसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों को स दन की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 19 जून को स्पीकर के चुनाव के बाद 20 जून को संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News