UP Assembly Elections: यूपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना की एंट्री, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, BJP ने भी शुरू किया अभियान

UP Assembly Elections: यूपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना की एंट्री हो गई है। उन्होंने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है और बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।;

Update: 2021-09-11 13:28 GMT

UP Assembly Elections उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सभी पार्टियों (All Parties) ने तैयारियां शुरू कर दी है। ये देश के सबसे बड़े राज्य में चुनाव होने वाला है। जिससे लेकर सभी पार्टियों ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव अगले साल होना है लेकिन फिर भी बड़ी राजनीतिक पार्टियां कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इस बीच, यूपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना (Shivsena) की एंट्री हो गई है। उन्होंने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है और बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।

बैठक में प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि यूपी में सरकार ब्राह्मणों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। साथ ही चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था ही हालत भी खराब है। बेरोजगारी और महंगाई से भी जनता परेशान हो चुकी है। उधर, भाजपा (BJP) ने भी आज से बूथ विजय अभियान (Booth Vijay Abhiyan) शुरू किया है। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। इसका ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं।

नड्डा ने कहा कि आज मुझे बूथ विजय अभियान में आप सबके साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से आप सबका धन्यवाद करता हूं। इससे पहले, आम आदमी पार्टी भी यूपी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। देखना है यूपी में किसी बिसात बिछती है और कौन इस रण का विजयता बनता है। ये आने वाला समय बताएगा। फिलहाल सपा और बसपा ने भी नेताओं को टिकट देना और काटना शुरू कर दिया है।

Tags:    

Similar News