गोली लगने के बाद चंद्रशेखर आजाद का आया बयान, कहा- शांति बनाए रखें, संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सहारनपुर के देवबंद (Deoband) में भीम आर्मी (Bheem Army) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है।;

Update: 2023-06-28 12:31 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सहारनपुर के देवबंद (Deoband) में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army President Chandrashekhar Azad) पर जानलेवा हमला किया गया है। बता दें कि चंद्रशेखर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है। इससे चंद्रशेखर घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग शांति बनाए रखें, मैं ठीक हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे।

बताया जा रहा है कि बदमाशों की गोली चंद्रशेखर की कमर के पास से छूते हुए निकल गई है। इसके अलावा उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए दिख रहे हैं। बता दें कि चंद्रशेखर आजाद एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उस पर हमला किया गया। फिलहाल चंद्रशेकर आजाद का इलाज चल रहा है।

इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चंद्रशेखर आजाद की कार के शिशे टूटे हुए हैं। कार की सीट पर टूटे हुए शिशे के टुकड़े पड़े हैं। एक गोली कार के दरवाजे में भी लगी है। बताया जा रहा है कि हमलावर जिस कार में आए थे, वह हरियाणा नंबर की कार थी।

'बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य' 

सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा (SSP Dr. Vipin Tada) ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंदों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक गोली उनके कमर को छूते हुए निकल गई है। अब चंद्रशेखर आजाद को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। फिलाहल यूपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना को लेकर यूपी आजाद समाज पार्टी का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। मामले में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। इसके साथ ही चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें...भीम आर्मी के साथ भोपाल में दलितों, पिछड़ों, आदिवासी संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, चंद्रशेखर ने गिनाई ये मांगें

Tags:    

Similar News