मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान गिरा, 9 लोगों को बचाया गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर मौजूद मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) के एक अधिकारी ने कहा कि नौ लोगों को बचा लिया गया है।;
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके (Antop Hill Area) में मंगलवार सुबह एक घर गिर गया। जिसके नीचे दर्जनों लोग दब गई। अभी तक नौ लोगों को बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर मौजूद मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) के एक अधिकारी ने कहा कि नौ लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल दमकल की कुल चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Mumbai | A house collapsed in Antop Hill area. Nine persons rescued and shifted to a hospital; 4 fire brigade vehicles at the spot: Mumbai Fire Brigade
— ANI (@ANI) November 9, 2021