उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी JDU छोड़ नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, बोले- जदयू में बहुत बेचैनी है

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी JDU छोड़ नई पार्टी बनाने का किया ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जदयू पार्टी में बहुत बेचैनी है।;

Update: 2023-02-20 09:21 GMT

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हमला साध रहे उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से अगल होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह आज से एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कि जदयू में आज बहुत बेचैनी है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह JDU पार्टी में दो साल पहले आया था, लेकिन अब पार्टी को छोड़ रहा हूं। इसके साथ ही कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी किया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को अपना रास्ता जदयू से अलग करते हुए नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का ऐलान किया। कुशवाहा ने कहा कि आज से नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस शुरुआत के साथ ही एमएलसी पद और जदयू की सदस्यता से इस्तीफा देते हैं।

कुशवाहा ने कहा कि हमने एक नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का फैसला किया है। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। मुझे इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। हमारी ये पार्टी कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाएगी। इसके साथ हम राजद के साथ हुए समझौते को खारिज करने की दिशा में काम करेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपनी मनमर्जी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपने आसपास के लोगों के सुझाव के अनुसार काम कर रहे हैं। वह आज अपने दम पर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्होंने कभी उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास नहीं किया। कुशवाहा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ने उत्तराधिकारी चुना होता, तो उन्हें एक के लिए पड़ोसियों की ओर देखने की जरूरत नहीं होती।

Tags:    

Similar News