US Election 2020: वॉशिंगटन से आधी रात में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया जीत का ऐलान, यहां हिंदी में पढ़ें पूरी स्पीच

US Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है। इसी बीच वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधी रात में देश को संबोधित किया।;

Update: 2020-11-04 07:58 GMT

US Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है। इसी बीच वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का ऐलान भी कर दिया। उन्होंने आधी रात को संबोधन के दौरान कहा कि चुनाव के नतीजे इस बार बहुत ही आश्चर्यजनक होने वाले हैं। हम जैसी उम्मीद कर रहे हैं, जीत इस बार वैसी ही होगी। मैं साफ-साफ बोलूं तो हम चुनाव जीत चुके हैं। बाइडेन जानते हैं कि वह हार रहे हैं। वो हार रहे हैं इसलिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

यहां पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पूरा भाषण हिंदी में

1. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के संबोधन में सबसे पहले अमेरिका की जनता का आभार व्यक्त किया और साथ ही साथ उन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला समेत अपने परिवार का सपोर्ट मिलने पर आभार व्यक्त किया।

2. डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन के दौरान कहा कि हम जीत चुके हैं, वोटों की गिनती रुकवाने के लिए फिलहाल हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

3. ट्रंप ने कहा कि हम पहले से ही इन चुनावों में कह रहे थे कि कहीं ना कहीं गड़बड़ी हो रही है। जब लाखों पोस्टल बैलट भेजे गए थे।

4. आगे कहा कि ये अमेरिका की जनता के साथ धोखा है।।हमें यह चुनाव लाखों वोटों के अंतर से जीत सकते थे। फ़िलहाल, डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि यह चुनाव हम जीत चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मतगणना रोकने का भी आह्वान किया है।

5. अमेरिकी राष्ट्रपति ने संबोधन के दौरान अमेरिका की जनता का साथ देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं उन करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो मेरे साथ आज भी है।

6. अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जिन लोगों ने इस चुनाव को असफल बनाने की कोशिश की है। हम उनके साथ नहीं है। हम सब जीत रहे हैं और जश्न की तैयारी चल रही है।

7. ट्रंप ने आगे कहा कि देश के लोग रिकॉर्ड नंबर में बाहर आए हैं, हमें वोट दिया है। हम कई राज्यों में जीत चुके हैं। अभी गिनती जारी है।

8. हम मामूली नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम टेक्सास में बड़े अंतर से जीते हैं, वहीं उन्होंने दूसरी तरफ यह भी कहा कि जॉर्जिया में जीत दर्ज की है। हमने नॉर्थ कैरोलिना जीत लिया है। हमें अभी भी एरिजोना से उम्मीदें हैं, हम इन नतीजों के खिलाफ सुपीम कोर्ट जाएंगे।

Tags:    

Similar News