काम की खबर: जानिए भारत के सबसे महंगे होटल के बारे में, एक दिन का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

हमारे भारत (India) देश में यूं तो अनेकों होटल्स हैं। लोग अक्सर जब कहीं घुमने जाते हैं तो रात गुजारने के लिए अपने बजट के होटल में ठहरते हैं।;

Update: 2021-12-22 10:23 GMT

Utility news: हमारे भारत (India) देश में यूं तो अनेकों होटल्स हैं। लोग अक्सर जब कहीं घुमने जाते हैं तो रात गुजारने के लिए अपने बजट के होटल में ठहरते हैं। यहीं पर ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर करते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा भी होटल (Hotel) है जोकि सबसे महंगा है। इस होटल के एक दिन के किराए को जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत का सबसे महंगा होटल राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में स्थित है। विदेशी पर्यटक अधिकतर भारत के राजस्थान में आते हैं। क्योंकि राजस्थान की कला और संस्कृति को हर कोई देखना चाहता है।

राजस्थान में पर्यटकों के लिए जयपुर सबसे प्रसिद्ध शहर है, यहां पर विदेशी पर्यटक (Foreign Tourist) देखने को मिलते हैं। इस जयपुर को गुलाबी शहर भी कहा जाता है। इस शहर में ही एक ऐसा होटल है जो भारत का सबसे महंगा होटल माना जाता है। होटल का नाम रामबाग पैलेस है।

ऐसा कहा जता है कि रामबाग पैलेस (Rambagh Palace) एक खूबसूरत किला हुआ करता था। अब इसे होटल बनाकर और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया गया है। जो भी कोई इस होटल में जाता है वह राजाओं (Kings) के जीवन का एहसास करता है। इस होटल में एक दिन बीताने के 6 लाख रुपये या उससे अधिक तक देने पड़ सकते हैं।

वहीं इस होटल में कुछ ऐसे भी कमरे हैं जोकि सस्ते मिल जाते हैं। जिनमें एक दिन बीतने के लिए लाखों चुकाने पड़ते हैं। यही कारण है कि ये होटल आम आदमियों के लिए नहीं है। इस होटल में केवल वो ही लोग ठहरते हैं, जिनके पास रुपयों की कोई कमी नहीं है। 

Tags:    

Similar News