तमिलनाडु में उपराष्ट्रपति ने दिवंगत करुणानिधि की 16 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, CM स्टालिन ने कही ये बात
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने शनिवार को द्रविड़ नेता और तमिलनाडु (TamilNadu) के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत नेता एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) की प्रतिमा का अनावरण किया।;
देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने शनिवार को द्रविड़ नेता और तमिलनाडु (TamilNadu) के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत नेता एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान करुणानिधि के बेटे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) भी मौजूद रहे। प्रतिमा ओमानदुरार एस्टेट में स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल (Multi Super Specialty Government Hospital,) के परिसर में स्थापित की गई है।
यह प्रतिमा पुरानी प्रतिमा से करीब 100 मीटर की दूरी पर बनाई गई है, जिसे 35 साल पहले अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम.जी. रामचंद्रन (M.G. Ramachandran) की मृत्यु के बाद इसे ध्वस्त कर दिया गया था। 16 फीट ऊंची इस कांस्य प्रतिमा को 14 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है। औपचारिक अनावरण के बाद उपराष्ट्रपति नायडू, मुख्यमंत्री स्टालिन और नेताओं ने प्रतिमा के पास रखी करुणानिधि की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।
स्टालिन ने इस अवसर पर कहा कि पेरियार कलैगनार की एक मूर्ति स्थापित करना चाहते थे, लेकिन पेरियार की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि उसके बाद पेरियार की पत्नी मणिम्मई ने इस दिशा में पहल की और द्रविड़ कड़गम के साथ मिलकर अन्ना सलाई की प्रतिमा की स्थापना की। स्टालिन ने शुक्रवार को द्रमुक कार्यकर्ताओं से कहा था, ''एमजीआर की मौत के बाद राजनीतिक बदले की भावना से कुछ लोगों ने प्रतिमा को गिरा दिया था।
मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन (M.K. Stalin) ने पिता की प्रतिमा के अनावरण पर खुशी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा, "पांच बार के मुख्यमंत्री करुणानिधि ने देश के लिए कई योजनाएं विकसित की हैं। राज्य को विकास के पथ पर खड़ा किया और इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया हैं।