Vikas Dubey Arrest: गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे ने किया खुलासा, पास के थानों में भी हैं उसके मददगार

Vikas Dubey Arrest: विकास दुबे ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। विकास दुबे ने बताया कि सिर्फ चौबेपुर ही नहीं, बल्कि पास के थानों में भी उसके मददगार मौजूद हैं।;

Update: 2020-07-09 12:49 GMT

Vikas Dubey Arrest: विकास दुबे को आज गुरूवार के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने भी उसकी पेशी हुई।

विकास दुबे ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। विकास दुबे ने बताया कि सिर्फ चौबेपुर ही नहीं, बल्कि पास के थानों में भी उसके मददगार मौजूद हैं। वो सबका ख्याल रखता है और बदले में वो उसकी मदद करते हैं।

लॉकडाउन के दौरान रखा सबका ख्याल

विकास दुबे ने कहा कि उसने लॉकडाउन के दौरान चौबेपुर के पुलिसवालों का काफी ख्याल रखा था। वो सबको खाने से लेकर हर दूसरी चीजों में मदद करता था। उसने कहा कि चौबेपुर ही नहीं, बल्कि पास के थानों के पुलिसवाले की भी वो मदद किया करता था। इसके बदले में वो भी इसकी मदद किया करते थे।

जलाने वाला था सबके शव

विकास दुबे ने कहा कि पुलिसवालों को मारने के बाद उन सबके शवों का जलाना चाहता था। उसका प्लान था कि सभी पुलिसवालों के शवों को जलाकर सारे सबूत नष्ट कर दिए जाएं। इसके लिए उसने सभी शवों को एक के ऊपर एक करके रखा था। घर में तेल के गैलनों का भी प्रबंध था लेकिन उसे लाश जलाने का मौका नहीं मिला और उसे भागना पड़ा।

उसने कहा कि हमें खबर मिली थी कि पुलिस सुबह में आएगी। रात में घर में खाना बन चुका था और हम खाना शुरू ही करने वाले थे। इतने में पुलिस रेड के लिए आ गई और हम खाना भी नहीं खा पाए।

Tags:    

Similar News