Viral Video: ममता दीदी के गुंडों ने BJP कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा, खून से लथपथ लोगों का वीडियो आया सामने, TMC ने दिया जवाब

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की पार्टी की गुंडागर्दी देखने को मिली है। कृषि बिल के समर्थन में मार्च निकाल रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।;

Update: 2020-10-04 06:45 GMT

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की पार्टी की गुंडागर्दी देखने को मिली है। कृषि बिल के समर्थन में मार्च निकाल रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को निशाना बनाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखली गांव में बीते दिन कृषि बिलों के समर्थन में मार्च निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं कई को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में सात लोगों गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के हाथ में पत्थर और डंडे थे। यानी टीएमसी घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुडगे के ब्लॉक नंबर एक से सत्यप्रीतला तक अपनी रैली निकालनी थी। जब मार्च शाखर बाजार से गुजर रहा था, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला कर दिया।

इस दौरान दो समूहों के बीच हाथापाई हुई। कई जगहों पर पथराव और बमबारी हुई। झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे ये कार्यवाई हुई। 

Tags:    

Similar News