Virus Alert: ICMR ने दी भारत को चेतावनी, चीन से आ रहा एक और वायरस

Virus Alert: भारत में एक बार फिर चीन का एक और वायरस बीमारियां फैलाने की तैयारी में है।;

Update: 2020-09-29 09:59 GMT

Virus Alert: भारत में एक बार फिर चीन का एक और वायरस बीमारियां फैलाने की तैयारी में है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि चीन से कैट क्यू वायरस आने वाला है। जो मच्छरों के जरिए हमला करता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में चीन का कैट क्यू वायरस कई बीमारियां लेकर आ रहा है। ये वायरस जनवरों से इंसानों में फैलता है। मच्छर जैसे खून चुसने वालों की तरह ये काम करता है। वहीं दूसरी तरफ ये बच्चों में बुखार से संबंधित बीमारी को जन्म देता है।

जानकारी के लिए बता दें कि ये वायरस स्तनपायी जन्तुओं में सुअर से सबसे पहले फैलता है। कर्नाटक में दो लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस वायरस की टेस्टिंग के लिए कई राज्यों से सैंपल लिए गए थे। जिन्हें बाद में कर्नाटर में पॉजिटिव पाया गया।

बता दें कि चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में मौत का आंकड़ा 96 हजार से अधिक हो चुका है।  

Tags:    

Similar News