Weather Update: मुंबई-उत्तराखंड में भारी बारिश, उज्जैन महाकाल मंदिर में पानी भरा पानी
Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। इसी के साथ ही, मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा समेंत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें सभी राज्यों के लिए मौसम का हाल...;
Weather Update: कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इस बार मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) से कई राज्य जूझ रहे हैं। इसी बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, बाढ़ से तबाह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जैसे राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र और ओडिशा के क्षेत्रों में भी भूस्खलन के साथ-साथ जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है।
गुजरात और महाराष्ट्र के मौसम का हाल
समुद्र के तटीय राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि मुंबई में शनिवार तक अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रहेगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, गुजरात को भी आरेंज अलर्ट पर रखा गया है। यहां पर भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में शनिवार तक स्कूल बंद रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
पहाड़ी राज्यों में 24 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में अचानक बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 22 जुलाई तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में भी आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी।
Also Read: Weather Update : दिल्ली समेत 25 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
राजधानी दिल्ली का मौसम
बारिश और बाढ़ के बाद अब उमस भरी गर्मी से दिल्ली (Delhi) के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते गुरुवार को तो गर्मी ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी उमस भरी गर्मी का कहर जारी रहेगा। हालांकि, जल्द इससे निजात मिलने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम और मेघालय (Meghalaya) में 24 जुलाई तक और अरुणाचल प्रदेश में 23-24 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।