Weather Update : दिल्ली-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन इलाकों में अगले 24 घंटे बारिश

मौसम विभाग ने भी अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है।;

Update: 2022-07-08 04:20 GMT

देश के उत्तर और दक्षिण भारत में मानसून (Moonsoon) का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब कई राज्यों में बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने भी अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा यहां तक की छत्तीसगढ़ मौसन विभाग ने इन राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही अभी दिल्ली एनसीआर में उमस रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई में आज लगातार तीसरे दिन भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जगहों पर वॉटरलॉगिंग की स्थिति पैदा हो गई है और यातायात बाधित हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश ने लोगों पर कहर बरपा रखा है। अनुकूल मानसून की वजह से मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा और भारी बारिश होगी।

इस लिस्ट में झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कोंकण, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान शामिल हैं। रेड अलर्ट और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News