Weather News: दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश तो पहाड़ों में बर्फबारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update Today: दिल्ली में बारिश के बाद सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते इस बार सर्दी ने सही समय पर दस्तक दे दी है। पढ़िये ये रिपोर्ट...;
Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली में बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। इससे न्यूतनम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए होने के वजह से दोपहर में भी ठंडी हवाएं मौसम में बदलाव का अहसास करा रही हैं।
हल्की गरज के साथ होगी बारिश
इस बीच दिल्ली मौसम अपडेट पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। पूरे क्षेत्र में बारिश और हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऊपरी इलाकों में और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में सुबह से बादल छाए हुए हैं, इसलिए शाम को हल्की आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। कल यानी मंगलवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बुधवार से आसमान साफ रहेगा।
बारिश से साफ होगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने से दिल्ली की हवा साफ हो जाएगी। इसके अलावा राजधानी में अधिकतम पारा 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। वहीं इसके बाद सुबह व शाम और ठंडक बढ़ सकती है। 18 से 20 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 18 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में 17 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है।
हिमाचल में देखने को मिली बर्फबारी
इस बीच पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिली है। यह बर्फबारी राज्य के चूड़धार हुई है। प्रदेश के धार्मिक स्थल चूड़धार में बीते दिन रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यह स्थान समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यहां आधी रात के बाद मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:- Yamuna River: वीरेंद्र सचदेवा-मनोज तिवारी ने यमुना का किया निरीक्षण, सीएम केजरीवाल पर साधा जमकर निशाना