बीजेपी कार्यकर्ता ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया पत्नी की पिटाई करने का आरोप, जानें पूरा मामला

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बीजेपी कार्यकर्ता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया पत्नी की पिटाई करने और वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।;

Update: 2021-03-15 07:04 GMT

पश्चिम बंगाल में चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हिंसक झड़प और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर अपनी पत्नी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बीजेपी कार्यकर्ता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया पत्नी की पिटाई करने और वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता के द्वारा इस मामले के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी कार्यकर्ता की पीड़ित पत्नी ने कहा कि वे टीएमसी के कार्यकर्ता थे। मेरे पति के बारे में पूछ रहे थे। मुझे बाल पकड़कर घसीटा और पिटाई की।

टीएमसी ने सभी आरोपों को किया खारिज

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टीएमसी कार्यकर्ता चित्तरंजन मंडल भाजपा कार्यकर्ता के आरोपों का खारिज किया है। चित्तरंजन मंडल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। उनके (भाजपा कार्यकर्ता) ड्राइवर ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगमी विधासभा चुनाव के लिए राजनितिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा झड़प की खबरें आती रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई थी। टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया था। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल इस बार विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव का परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News