पश्चिम बंगाल: दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर बम से हमला, कई गाड़ियों में तोड़फोड़
बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur) में दुर्गा विसर्जन (Durga Puja) से लौट रही भीड़ पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया।;
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद बंगाल (West Bengal) में दुर्गा विसर्जन के बाद हमले की खबर मिली है। बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur) में दुर्गा विसर्जन (Durga Puja) से लौट रही भीड़ पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। देसी बम और हथियारों से भीड़ पर हमला कर दिया।
West Bengal: A group of people hurled crude bombs and vandalised vehicles after immersion of Goddess Durga idol in Annapurna area of Durgapur yesterday
— ANI (@ANI) October 17, 2021
"Some people have sustained minor injuries. We're trying to identify the attackers," said ACP (East) Dhrubjyoti Mukherjee pic.twitter.com/T8RPpf889b
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को कुछ हमलावरों ने देसी बम और हथियार से मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जगह जगह छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ श्रद्धालु दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे थे। तभी उनके ऊपर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। देसी बमों से श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। एक गुट ने दूसरे गुट से शराब के लिए पैसा मांगा, जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। अभी हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस भी पूरे मामले को लेकर सतर्क है।