West Bengal Lockdown: बंगाल में 1 जुलाई तक फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें क्या रहेगा बंद और खुला
पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने लॉकडाउन को एक जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ रियायतें भी दी गई हैं।;
पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने लॉकडाउन को एक जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ रियायतें भी दी गई हैं। राज्य में कुछ चीजों की छूट रहेगी। लेकिन आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए छूट को बढ़ा दिया है।
बंगाल सरकार ने कर्मचारियों की संख्या 25 फीसदी तय की है, जो सरकारी और निजी दोनों ऑफिसों में काम हो सकेंगे। प्राइवेट/कॉर्पोरेट कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इसके लिए ई-पास के लिए आवेदन करना होगा। सरकार ने रेस्तरां और बार का समय भी बढ़ा दिया है। शाम 5 बजे से 8 बजे तक इजाजत होगी। सीएम ने आगे कहा कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
जानें क्या रहेगा खुला और बंद
1. सभी सरकारी दफ्तरों में 25 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी।
2. सभी निजी और कॉरपोरेट ऑफिसों में भी 25 फीसदी लोग मौजूद रह सकेंगे।
3. शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।
4. सभी शिक्षण संस्थान, वॉटर वेज बंद रहेंगे।
5. निजी वाहनों के मूवमेंट पर भी रोक रहेगी। सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल में बीते 24 घंटों में 1,403 नए केस मिले हैं। बीते रविवार को 3,984 मामले सामने आए थे, जिसके बाद अब तक प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 14,61,257 हो गए हैं।