पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, शुरू होगी मेट्रो सेवाएं
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। साथ ही 8 सितंबर से मेट्र सेवाएं जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।;
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। साथ ही 8 सितंबर से मेट्रो सेवाएं जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इन गतिविधियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध
1. स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
2. सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल और थिएटर बंद रहेंगे।
3.भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी होगी
4. पैसेंजर ट्रेन और फ्लाइट बंद रहेगी
5. 7,11 और 12 सितंबर को पूर्ण लॉकडाउन होगा।
कंटेनमेंट जोन के बाहर इन गतिविधियो को मंजूरी
1. ओपन थियएटर 21 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
2. 8 सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी।
3. स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। मरीजों को ले जाने के लिए गाड़ियों के आवागमन की अनुमति होगी।
4. मेडिकल शॉप खुले होंगे।
5. ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा जारी रहेगी
6. प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक मिडिया और सोशल मीडिया पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।