भाजपा नेता मुकुल रॉय बोले- कांग्रेस, टीएमसी और सीपीएम के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल, लिस्ट है तैयार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और सीपीएम को बड़ा झटका देने जा रही है। राज्य में तीनों पार्टियों के 107 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।;

Update: 2019-07-13 11:36 GMT

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और सीपीएम को बड़ा झटका देने जा रही है। राज्य में तीनों पार्टियों के 107 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

यह जानकारी आज कोलकात में भाजपा नेता मुकुल रॉय ने दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, टीएमसी और सीपीएम के 107 विधायक भाजपा में शामिल होंगे। हमारे पास उनकी लिस्ट तैयार है और वे सभी हमारे संपर्क में हैं। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई (एम) के विधायक के अलावा 60 से अधिक पार्षद कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News