पश्चिम बंगाल : BJP की जीत के बाद बिखरी TMC, 20 पार्षद भाजपा का दामन थामने पहुंचे दिल्ली

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव (West Bengal Lok Sabha Elections) में भाजपा(BJP) के प्रदर्शन से तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सेंध लगती जा रही है। बंगाल की जनता ही नहीं टीएमसी के नेता भी अब भाजपा की जीत से प्रभावित हैं।;

Update: 2019-05-28 07:43 GMT

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव (West Bengal Lok Sabha Elections) में भाजपा(BJP) के प्रदर्शन से तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सेंध लगती जा रही है। बंगाल की जनता ही नहीं टीएमसी के नेता भी अब भाजपा की जीत से प्रभावित हैं। पश्चिम बंगाल के गरीफा (वॉर्ड नंबर 6) से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पार्षद रूबी चटर्जी ने कहा कि 20 पार्षद दिल्ली में हैं। हम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) जी से नाराज़ नहीं हैं, लेकिन बंगाल में BJP की हालिया जीत ने हमें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रभावित किया। लोग BJP को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 42 में से 18 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया, लेकिन कभी लेफ्ट और अब ममता के किले में उसकी यह जीत इससे भी कहीं बढ़कर है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News