उत्तर प्रदेश: पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।;

Update: 2019-10-20 02:59 GMT

उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

एएनआई के मुताबिक, महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला तीन तलाक बिल कानून के तहत दर्ज किया गया है। 

संभल एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि असमोली पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तालक दिए जाने पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद भारतीय दंड संहिता और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक 2019 के संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस नई धारा के मुताबिक, जांच कर रही है। मोदी सरकार के तीन तलाक बिल कानून बनने के बाद अब कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए आरोपी पति को जेल भी भेजा जा सकता है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News