World Hindi Day 2023 Speech: ऐसे होती है विश्व हिंदी दिवस पर निबंध और भाषण की तैयारी
World Hindi Day 2023 Speech: विश्व हिंदी दिवस आज 10 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है।;
World Hindi Day 2023 Speech: विश्व हिंदी दिवस आज 10 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन को हिंदी की भाषाई विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना था। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा दुनिया भर में भारत के दूतावासों में विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में भाषण या निबंध लेखन में लोग हिस्सा लेते हैं। हम हिंदी दिवस पर अंग्रेजी में लघु और दीर्घ निबंध के बारे में बता रहे हैं।
विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है। 1975 में नागपुर में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था। 10 जनवरी को आधिकारिक तौर पर 2006 में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया। तभी से हिंदी की समृद्ध भाषाई विरासत को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस को अक्सर राष्ट्रीय हिंदी दिवस या हिंदी दिवस के लिए गलत माना जाता है। क्योंकि भारत में 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी दिवस पर आसान सा भाषण
सुप्रभात आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्यारे साथियों। सबसे पहले आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी दिवस पर आप सभी ने मुझे अपने भाव व्यक्त करने का मौका दिया। इसके लिए आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार से है। हिंदी सिर्फ हमारे देश की राष्ट्रभाषा और मातृभाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र अस्मिता व गौरव का प्रतीक है। इस खास दिन की शुरुआत 10 जनवरी को पहली बार नागपुर में हुई थी। साल 1975 में नागपुर में विश्व हिंदी दिवस के मौके पर विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था। तभी से हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। तभी यह खास दिन हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।