World Student's Day: छात्रों से बेहद लगाव रखने वाले एपीजे अब्दुल कलाम, छोड़ गए शिक्षा में काम आने वाले प्रेरणादायक विचार

World Student's Day: एक छात्र के दौर में एपीजे अब्दुल कलाम का जिंदगी काफी चूनौतीपूर्ण रहा। लेकिन कभी उन्होंने हार नहीं मानी। हर बिगड़ते परिस्थितियों में उनकी सकारात्मक सोच ने एक संघर्ष करने वाले छात्रा के नाम पर विश्व छात्र दिवस घोषित कर दिया गया। उन्होंने अपनी परिस्थितियों से सीखे अनमोल विचार को छात्रों के लिए एक प्रेरणा के रूप में छोड़ चले गए।;

Update: 2020-10-11 14:45 GMT

World Student's Day: एक छात्र के दौर में एपीजे अब्दुल कलाम का जिंदगी काफी चूनौतीपूर्ण रहा। लेकिन कभी उन्होंने हार नहीं मानी। हर बिगड़ते परिस्थितियों में उनकी सकारात्मक सोच ने एक संघर्ष करने वाले छात्रा के नाम पर विश्व छात्रा दिवस मनाने लगा।

उन्होंने अपनी परिस्थितियों से सीखे अनमोल विचार छात्रों के लिए एक प्रेरणा के रूप में छोड़कर चले गए, जो छात्रों के दिलों में अभी भी और आगे भी हमेशा जिंदा रहेगी। हर साल विश्वभर में 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस यानी World Student's Day मनाया जाता है।

विश्व छात्र दिवस अब्दुल कलाम के जन्मदिन को समर्पित

यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन को समर्पित कर मनाया जाता है। एपीजे अब्दुल कलाम आजाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन होने के बावजूद उन्होंने कभी छात्रों का हाथ नहीं छोड़ा।

इन दिनों भी वे लगातार छात्रों से मुलाकात किया करते थे। साथ ही छात्रों के लिए हमेशा एक अलग ही मार्गदर्शन देने का भी काम किया करते थे। इससे छात्र भी उनको खूब पसंद किया करते थे। छात्रों के प्रति करीबी और उनके प्रति कई योगदान दिए जाने के उपलक्ष्य ने एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर विश्व छात्र दिवस घोषित कर दिया गया।

चालीस विश्वविद्यालयों से हासिल उपाधियां

संयुक्त राष्ट्र ने अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन 15 अक्तूबर को साल 2010 में विश्व छात्र दिवस घोषित किया था। इसके बाद से हर साल उनके जन्मदिवस के दिन विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। अपनी संघर्ष पढ़ाई के दौर में उन्होंने लगभग चालीस विश्वविद्यालयों द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधियां हासिल की थी।

वहीं, 26 मई 2005 को कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा किया था। कलाम के यह दौर को स्विट्जरलैंड में 'विज्ञान दिवस' यानी Science Day के रूप में घोषित कर दिया गया।

छात्रों के प्रति उनके प्रेरणादायक विचार:-

1.किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है पश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

2. अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।

3.जिंदगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

4. अगर आप किसी प्रयास में फेल हो जाएं तो कोशिश करना न छोड़ें, क्योकी फेल का मतलब होता है First Attempt in Learning।

5. Black Colour भावनात्मक रूप से बुरा होता है, लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विद्यार्थियों की जिंदगी को ब्राइट बनाता है।

6. एक छात्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह अपने किताबी ज्ञान का लाभ अपने व्यवहारिक जीवन में ले और दूसरों को भी उससे लाभवान्वित करें।

7. शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

8. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुंच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। 

Tags:    

Similar News