Year Ender 2019: शानदार रहा संसद के लिए साल 2019, इन 5 कानूनों में हुआ ऐतिहासिक बदलाव

Year Ender 2019: इस साल सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाला बिल रहा है नागरिकता संशोधन अधिनियम, जिसको लेकर अभी भी देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।;

Update: 2019-12-29 08:16 GMT

Year Ender 2019: साल 2019 दो दिन बाद अलविदा हो जाएगा। ऐसे में इस साल की कई यादगार चीजें एक यादों के छरोके में बंद हो जाएंगी। ये साल 2019 राजनीति लिहाज से काफी शानदार रहा। साल के शुरुआत से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां होती रहीं और दोबारा जनता ने विश्वास जताते हुए केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जबरदस्त जीत दी।

इस दौरान ऐतिहासिक जीत के साथ ही संसद सत्र के दौरान काफी कुछ महत्वपुर्ण बिल सदन से पास हुए। कई कानून को रद्द किया गया तो कई में संशोधन कर उन्हें आज के वक्त में ढाला गया। जिनमें कुछ सबसे विवादास्पद बिलों को संसद की मंजूरी मिली....

लेकिन इस साल सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाला बिल रहा है नागरिकता संशोधन अधिनियम, जिसको लेकर अभी भी देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अफवाहों के बीच सरकार लगातार इस कानून के बारे में जनता को बता रही है। सीएए को निरस्त करने की मांग लगातार की जा रही है। लोगों ने कहा कि यह धर्म को नागरिकता प्रदान करने के लिए एक कानून है। जो बदले में भारतीय संविधान की भावना का उल्लंघन करता है। हालांकि विरोध प्रदर्शन कम हो गया है, फिर भी पूरे भारत में जारी है।

साल 2019 में संसद ने पास होने वाले ये हैं सबसे अहम और विवादित बिल...

1. सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2019

2. मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक 2019

3. मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019:

4. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019

5. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019

इन 5 बिलों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में नागरिकता संशोधन विधेयक और आर्टिकल 370 को रद्द करने को लेकर ज्यादा हंगामा हुआ। आर्टिकल 370 को लेकर सिर्फ जम्मू कश्मीर और वहीं नागरिकता कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News