Year Ender 2019 : इस साल इन 5 अपराधों से शर्मसार हुआ देश

इसी साल 18 अक्टूबर महीन में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके दफ्तर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।;

Update: 2019-12-29 11:16 GMT

साल 2019 (Year 2019) चंद दिनों में समाप्त होने वाला है। दो दिनों के बाद नया साल 2020 (New Year 2020) आने वाला है। साल 2019 में भी मर्डर से लेकर हिंसा और रेप-गैंगरेप जैसी घटनाओं ने देश को काफी शर्मसार किया। इस लिस्ट में हम आपको कुछ ऐसी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2019 में काफी ज्यादा सुर्खियों में रही और इसको लेकर काफी बवाल भी मचा...

इस साल इन 5 अपराधों से शर्मसार हुआ देश

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या

तेलंगाना के हैदराबाद में 27 नवंबर 2019 को अस्पताल से घर लौट रही वेटरनरी डॉक्टर दिशा (बदला हुआ नाम) का चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद महिला डॉक्टर के साथ चारों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म छिपाने के लिए महिला को जलाकर मार डाला। घटना के चंद दिनों बाद ही पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को पुलिस सीन रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। जहां से आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने सभी को एनकाउंटर में मार गिराया था। वेटरनरी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतरे थे और ये मुद्दा संसद में भी उठा था।

उन्नाव में लड़की को जिंदा जलाया

इसी साल उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। लेकिन पीड़िता आग से 90 फीसदी जल चुकी थी। जिसके बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने की वजह से पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 दिसंबर को रात 11:30 बजे उसने अंतिम सांस ली। बताया गया था कि इस वर्ष मार्च के महीने में लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने अपने बयान में पांच आरोपियों के नाम बताए थे।

संभल में नाबालिग को जिंदा जलाया

इसी साल नवंबर महीने में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। जिसके बाद पीड़िता को आरोपी ने जिंदा जलाने का प्रायस किया। लड़की लगभग 70 फीसदी जल गई थी। स्थिति गंभीर होने की वजह से पीड़िता को मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया। 30 नवंबर को रेप पीड़िता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बनाया और आग लगा दी।

कमलेश तिवारी हत्याकांड से दहल गया था यूपी

इसी साल 18 अक्टूबर महीन में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके दफ्तर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मौत का सामान मिठाई के डिब्बे में लेकर आए थे। बताया गया था कि पहले आरोपियों ने कमलेश तिवारी के साथ चाय पी। इसके बाद उसपर गोली चला दी लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी। हलांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश तिवारी की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का मर्डर

इस साल अप्रैल महीने में कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का मर्डर हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान रोहित की पत्नी अपूर्वा, रोहित के भाई सिद्धार्थ और घर के नौकर और ड्राइवर से पूछताछ की। रोहित की पत्नी ने ही पति रोहित शेखर तिवारी का मर्डर किया था। छानबीन में सामने आया था कि रोहित की पत्नी ने हत्या करने के बाद के बाद सबसे पहले अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News