झांसी में सिटी एसपी को भाजपा नेता ने पीटा, कांग्रेस ने यूपी के रामराज्य पर उठाया सवाल

यूपी के झांसी में भाजपा नेता द्वारा एसपी सिटी विवेक के साथ बदसलूकी और पीटे जाने का मामला सामने आया है। मामले पर बिहार युवा कांग्रेस समेत अन्य लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से योगी आदित्यनाथ सरकार के रामराज्य पर सवाल उठाया है।;

Update: 2020-12-04 12:59 GMT

यूपी के झांसी जिले में भाजपा नेता प्रदीप सरावगी द्वारा गुंडई किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक झांसी में भाजपा नेता प्रदीप सरावगी द्वारा ऑन ड्यूटी सिटी एसपी विवेक का कॉलर पकड़ उन्हें पीटा गया। आरोप है कि इस घटना के दौरान वहां पर स्थानीय भाजपा विधयक भी उपस्थित रहे। जिनके सामने ही एसपी सिटी को जमकर पीटा गया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से यूपी की योगी सरकार की जमकर खिंचाई हो रही है। झांसी एसपी सिटी पिटाई मामले पर बिहार युवा कांग्रेस ने ट्वीट कर यूपी सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। बिहार युवा कांग्रेस ने मामले पर लिखा कि इसे 'रामराज्य' कहेंगे या योगी का जंगलराज? जो पीट रहा है वो उप्र भाजपा का नेता है। जो पिट रहा है वो झांसी के सिटी एसपी हैं।

मामले पर आगे की कार्रवाई की जायेगी: झांसी पुलिस

घटना पर झांझी पुलिस की ओर से बयान आया है। पुलिस की ओर इस घटना को नकारा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को मीडिया द्वारा बढ़ा चढ़कर पेश किया जा रहा है। झांसी एसपी सिटी ने कहा कि उनको घटना के दौरान कोई चोट नहीं लगी है। पर अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोटों आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

'मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई'

झांसी पुलिस पिटाई मामले पर वसीम अकरम त्यागी नाम के ट्विटर अकांउट से भी सवाल उठाये गये हैं। उन्होंने लिखा कि झांसी में भाजपा नेता के हाथों पिटने वाले झांसी के एसपी सिटी फरमा रहे हैं कि 'सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। बस थोड़ी धक्का मुक्की हुई थी। सही घर में चार बर्तन हैं तो खड़कते भी हैं। आपका आपसी मामला ही तो था। वहीं उन्होंने लिखा कि अगर पीटने वाले भाजपा का नेता न होता तब बताते।

Tags:    

Similar News