सीएम योगी ने अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की 'कोदंड' मूर्ति का किया अनावरण, बोले- देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण किया। सीएम योगी पहली बार राम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं।;

Update: 2019-06-07 10:48 GMT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण किया। सीएम योगी पहली बार राम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं।

एएनआई के मुताबिक, आज सुबह सीएम योगी अयोध्या पहुंचे और उसके बाद अयोध्या शोध संस्थान में 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ कई नेता मौजूद रहे। 

मूर्ति अनावरण के बाद सीएम योगी ने एक सभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान योगी ने कहा कि देश सुरक्षित है तो धर्म सुरक्षित है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच से भारत बड़ा बना है। पीएम मोदी की जीत के लिए सीएम योगी ने संत समाज को धन्यवाद किया। 

जानें खासियत

बता दें कि ये मूर्ति 7 फीट ऊंची है। इस मूर्ति को टीक की लकड़ी से बनाया गया है। मूर्ति के लिए एक ही लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि दक्षिण भारत में भगवान राम के कोदंड रुप की सबसे ज्यादा पूजा की जाती है। जिसमें वो अपने हाथों में धनुष लिए हुए खड़े हैं।

कहते हैं कि जब भगवान राम अयोध्या से दक्षिण की तरफ सीता माता की खोज में वन के लिए चले थे तब उनके हाथों में ये कोदंड धनुष ही था। भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था। इसलिए भगवान राम को कोदंड राम भी कहा गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News