Youth Congress Protest: युवा कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
Youth Congress Protest: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। युवा कांग्रेस ने आज बुधवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।;
Youth Congress Protest: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। युवा कांग्रेस ने आज बुधवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की-फुल्की झड़प भी देखने को मिली है। वहीं, पुलिस ने दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके के आसपास धारा 144 लागू करने की घोषणा की।
भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में आज बुधवार को हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर एकजुट हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। हम इस तानशाही का डटकर मुकाबला करेंगे, फासीवादी ताकतों और उनके मंसूबों को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश की लड़ाई अब युवा लड़ेगा और सत्ता के घमंड को तोड़ेगा।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की-फुल्की झड़प भी देखने को मिली है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए संसद की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेड लगाकर सभी को वहीं रोका हुआ है। हालांकि, कई कार्यकर्ता बैरिकेड के ऊपर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
यह भी पढ़ें :- Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस जनवरी से कर सकती है भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरुआत, इन राज्यों पर रहेगा विशेष फोकस