ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, ये लगाए आरोप
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली है। जिसके बाद बुधवार को युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़े आरोप लगाए हैं।;
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देते हुए कार्यकर्ता विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा की सदस्यता लेने के तुरंत बाद बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन किए हैं। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को विश्वासघाती बताया है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस ने जिन्हें पद, प्रतिष्ठा और सम्मान दिया, बदले में लाखो कार्यकर्ताओं को विश्वासघात मिला। महात्मा गांधी की विचारधारा का त्याग कर गोडसे के वंशजों के पिंजरे में ज्योतिरादित्य सिंधिया कैद हो गए हैं।
अमित शाह-मोदी के लगाए मुखौटे
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मुखौटे भी लगाकर नजर आए। आरोप लगाया कि सिंधिया ने राज्यस्भा टिकट के लिए धोखा दे दिया।
पिंजरे में सिंधिया को दिखाया कैद
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंजरा लेकर पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुखौटे के साथ एक व्यक्ति को पिंजरे में बंद कर दिया। साथ ही पिंजरे को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के कंधे पर दिखाया।